Begin typing your search above and press return to search.

सेक्स रैकेट : होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा….दिल्ली की 6 लड़कियां होटल के कमरे में आपत्तिजनक हाल में मिली…. कई अश्लील सामिग्री सहित 12 लड़के-लड़कियां पकड़ाये

सेक्स रैकेट : होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा….दिल्ली की 6 लड़कियां होटल के कमरे में आपत्तिजनक हाल में मिली…. कई अश्लील सामिग्री सहित 12 लड़के-लड़कियां पकड़ाये
X
By NPG News

देवास 5 जून 2021। लॉकडाउन में ढील मिलते ही जिस्मफरोशी का धंधा फिर चमक उठा है। आये दिन सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। लॉकडाउन में बंद पड़े होटल्स में पिछले कुछ दिनों से लगातार कॉलगर्ल की आमद हो गयी है। इसी कड़ी में देवास में एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। देवास में देर रात को पुलिस ने एक होटल में छापामार कार्रवाई कर सैक्स रैकेट पकड़ा है। कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दिल्ली की कुछ लड़कियां भी शामिल है। दिल्ली पासिंग गाड़ी भी मिली है। पुलिस इस पर खुलकर कहने से बच रही है।

देवास के उज्जैन रोड स्थित बांगर में मेपल्स ब्लू होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली की 6 लड़कियों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ चार पहिया वाहन भी थाने लाकर खड़े करवा लिए गए है। इनमें दिल्ली पासिंग गाड़ियां मिलीं।

जानकारी के मुताबिक होटल एक पुलिस अफसर का है, जो किराये पर दे रखा है। पुलिस ने सेक्स रैकेट की तस्दीक के लिए स्टाफ को ग्राहक बनाकर भेजा था, जहां पैसे देकर लड़कियां उपलब्ध कराने की बात कही गयी। स्टाफ ने जैसे ही इशारा किया पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दे दी। पुलिस की छापेदारी में अलग-अलग कमरे में 6 लड़के और 6 लड़कियां अश्लील हरकत करते हुए आपत्तिजनक स्थिति में थे। होटल के कमरे में कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। तीन लड़कियां दिल्ली की रहने वाली है, जो पैसे और डिमांड के मुताबिक होटल में आती थी।

इस होटल में कई सफेदपोश लोगों का भी आना जाना लगा रहता है, जो यहां लड़कियों के साथ संबंध बनाते हैं। पुलिस अब लड़कियों से पूछताछ कर डिटेल खंगाल रही है। साथ ही होटल मालिकों से भी पूछताछ कर लड़कियों के ग्राहकों के बारे में जानकारी इकट्ठा पुलिस कर रही है।

Next Story