Begin typing your search above and press return to search.

SEX रैकेट खुलासा: दो सगी बहनें निकलीं देहव्यापार की सरगना… 5 महिलाओं के साथ पुरुष कस्‍टमर गिरफ्तार… आपत्तिजनक सामान भी बरामद

SEX रैकेट खुलासा: दो सगी बहनें निकलीं देहव्यापार की सरगना… 5 महिलाओं के साथ पुरुष कस्‍टमर गिरफ्तार… आपत्तिजनक सामान भी बरामद
X
By NPG News

पटना 14 अगस्त 2021. बिहार के कैमूर में एक सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं और एक पुरुष कस्‍टमर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस को छापे के दौरान पास से गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम और यौनशक्ति बढ़ाने वाली गोलियां भी बरामद की हैं. पुलिस ने टीम में महिला कांस्‍टेबलों को भी शामिल किया था. इस मामले में गिरफ्तार 5 महिलाओं में दो सगी बहनें भी है. ये दोनों बहनें अपने घर में कई सालों से सेक्स रैकेट चलाती थी.

पुलिस को इस बात की गुप्ता सूचना मिली थी कि दो बहने अपने घर में सेक्स रैकेट चलाती हैं. जिसके बाद पुलिस कई दिनों तक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही थी. इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त घर में कई ज्यादा लोग मौजूद हैं. जिसके बाद भभुआ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने घर पर छापा मारा और लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति भगाने में सफल रहा.

बताया जा रहा है कि इनके घरों से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद किए गए हैं. दोनों घर मालकिन को भी गिरफ्तार किया गया है. मोहल्ला के लोग पुलिस की कार्रवाई से खुश हैं और देह व्यापार में शामिल सभी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि यह घर एक रिहायशी इलाके में स्थित था और निवासी पुलिस की कार्रवाई से खुश हैं, उनका दावा है कि पिछले कुछ महीनों से चौबीसों घंटे वहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं. गिरफ्तार महिलाओं में दो बहनें और कथित तौर पर सरगना हैं. उनके पास से गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम और यौनशक्ति बढ़ाने वाली गोलियां भी बरामद की गई हैं.

Next Story