Begin typing your search above and press return to search.

SEX रैकेट का खुलासा: होम गार्ड की कर्मचारी सहित 5 महिलाएं पकड़ाई, 1 घंटे के लेते थे 15 सौ रूपए….एक युवक भी गिरफ्तार

SEX रैकेट का खुलासा: होम गार्ड की कर्मचारी सहित 5 महिलाएं पकड़ाई, 1 घंटे के लेते थे 15 सौ रूपए….एक युवक भी गिरफ्तार
X
By NPG News

महासमुंद 14 सितंबर 2020। जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त पांच महिलाओं और एक पुरूष सहित 6 छह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी महिलाओें में एक होम गार्ड की कर्मचारी है, जो अपने पुरूष मित्र के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गयी है। मोहल्ले वालों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

दरअसल मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के काॅलेज रो़ड़ आश्रम के पास की ये घटना है। पुलिस को काफी दिनों से मोहल्ले के एक मकान में संदिग्ध महिलाओं और पुरूषों के जामवाड़े की शिकायत मिल रही थी। मोहल्ले वालों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 13 सितंबर रविवार को छापामार कार्रवाई की। मौके पर जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची तो कुछ महिलाएं भागने लगी, जिन्हें मोहल्ले के लोगों के द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। पकड़ी गयी महिलाओं में मकान मालकिन सहित 5 महिलाएं है। सभी महिलाएं महासमुंद के आसपास के क्षेत्रों से है।

वहीं इस खुलासे में पता चला हैं कि एक महिला होम गार्ड की कर्मचारी हैं जो अपने पुरूष मित्र के साथ यहां पहुंची हुई थी। खुलासे में ये भी जानकारी मिली है कि मकान मालकिन दूर से आये कपल्स को रूम घंटो के हिसाब से किराये पर देती थी। महिला इन जोड़ो से एक घंटे के 15 सौ रूपए लेती थी। फिलहाल सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

Next Story