Begin typing your search above and press return to search.

एम्बुलेंस में सेक्स रैकेट….महिला के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा गया स्वास्थ्यकर्मी, VIDEO हुआ वायरल… कर्मचारी की सेवाएं समाप्‍त

एम्बुलेंस  में सेक्स रैकेट….महिला के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा गया स्वास्थ्यकर्मी, VIDEO हुआ वायरल… कर्मचारी की सेवाएं समाप्‍त
X
By NPG News

रामपुर 21 जुलाई 2020। एक ओर जहां गंभीर रूप से बीमार लोग को साइकिल, ठेला, रिक्शा या फिर कंधे पर अस्पताल ले जाने पर मजबूर हैं, वहीं स्वास्थ कर्मी 108 एंबुलेंस में रंगरेलियां मनाते हैं। एंबुलेंस में सेक्स रैकेट चल रहा है। मामला रामपुर का है, जहां पर इस कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद अब कार्रवाई की बात कही जा रही है। 108 एंबुलेंस में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एंबुलेंस का प्रयोग रंगरेलियां मनाते कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी तैयारी चल रही है।

मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है। यहां के 102 एंबुलेंस कर्मचारी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उसे एक महिला के साथ एंबुलेंस में रंगरलियां मनाते हुए दिख रहा था। इस मामले की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां ने उच्चाधिकारियों से की थी। सोशल मीडिया और मीडिया में मामला उछलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में एक्शन ले लिया है। डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस कर्मचारी की संविदा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त कर्मचारी संविदा पर तैनात था। उसकी सेवा समाप्ति की संस्तुति संविदा पर काम कराने वाली संस्था से की गई थी। इस संस्तुति के बाद संविदा कर्मी हरिपाल सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। दूसरी ओर आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खान का कहना है इसमें संलिप्त तीन कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर कराने की विधिक प्रक्रिया चल रही है, जल्द मुक़दमा पंजीकृत करा कर सभी की गिरफ्तारी कराई जाएगी।

Next Story