Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में सेक्स रैकेट का खुलासा: 7 कॉल गर्ल्स समेत दो युवक गिरफ़्तार… आई थी नौकरी करने, बन गई कॉलगर्ल

राजधानी में सेक्स रैकेट का खुलासा: 7 कॉल गर्ल्स समेत दो युवक गिरफ़्तार… आई थी नौकरी करने, बन गई कॉलगर्ल
X
By NPG News

लखनऊ 29 सितम्बर 2021. राजधानी लखनऊ के एक पॉश इलाके में लम्बे समय से चल रहे एक सैक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस रैकेट से जुड़ी एक सरगना समेत सात कॉलगर्ल्स व दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस को यह सफलता लखनऊ के आलमबाग इलाके से मिली है। पकड़ी गई एक युवती नौकरी करने आई थी। उसे एक कंपनी में टेलीकॉलर की नौकरी मिली। यहां उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। दोस्त ने युवती को हरे व गुलाबी नोट की चकाचौंध दिखा दी। जिसकी जरूरत पूरा करने के लिए उसे कॉलगर्ल बना दिया।

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मधुबन नगर स्थित एक मकान पर छापा डाला। पुलिस को सूचना दी गई थी एक महिला इस मकान में सेक्स रैकेट संचालित कर रही है। पुलिस ने मौके से संचालिका सहित सात युवतियों व दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक प्रयागराज निवासी हर्षित पांडेय और उन्नाव का मुकेश पाल शामिल है। दोनों एजेंट आसपास के इलाकों से लोगों से युवतियों की तस्वीरें दिखाकर रकम तय कर उपलब्ध कराते थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

सेक्स रैकेट से जुड़ी कॉल गर्ल्स को शहर के कुछ होटलों पर भी रुकने वाले ग्राहकों के रातों को रंगीन करने के लिए महंगे दामों पर भेजा जाता था।पुलिस ने बताया कि इस रॉकेट से जुड़ी कॉल गर्ल्स एक एक रात के 10 से 15 हजार रुपये तक चार्ज करतीं थीं।

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक सेक्स रैकेट संचालिका ने पूछताछ में बताया कि वह हर दो से तीन महीने में अपना ठिकाना बदल देती थी। ताकि स्थानीय लोगों की नजर न पड़े। ग्राहकों का लाने का काम एजेंट करते थे। जो ग्राहक एक बार आता था। उससे मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क करते थे। उसे ठिकाना बदलने के बारे में भी जानकारी दे देते थे। ताकि काले कारोबार पर कोई असर न पड़े।

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई अधिकतर लड़कियां शहर में काम की तलाश में आई थी। यह लड़कियां अपने शौक पूरे करने के साथ शादी के लिए पैसा जुटाने के लिए किसी भी कीमत को चुकाने को तैयार थी। जिसका फायदा उठाकर सेक्स रैकेट संचालिका ने इन्हें टेलीकॉलर की नौकरी की जगह कॉल गर्ल की नौकरी शुरू करा दी। यह लड़कियां उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा, बलराम, बहराइच आदि जिलों की हैं।

Next Story