Begin typing your search above and press return to search.

SEX रैकेट का खुलासा: गेस्ट हाउस के कमरे में लड़के और लड़कियां पकडे गए इस हालत में, कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी रह गई दंग… पांच गिरफ्तार

SEX रैकेट का खुलासा: गेस्ट हाउस के कमरे में लड़के और लड़कियां पकडे गए इस हालत में, कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी रह गई दंग… पांच गिरफ्तार
X
By NPG News

अररिया 24 जुलाई 2021। बिहार के अररिया जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस को एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलने की खबर मिली तो उसने छापेमारी की। गेस्ट हाउस का दरवाजा खेलकर देखा तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी शर्मसार हो गई। पुलिस ने छापेमारी कर गेस्ट हाउस से देह व्यापार में संलिप्त एक महिला, एक युवती सहित होटल मालिक शाहिद अली के अलावा दो अन्य युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबनी कर रही है। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के गेस्ट हाउस में की गई कार्रवाई डीएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ गेस्ट हाउस में गैर कानूनी ढंग से देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है। इसी कड़ी में छापेमारी के दौरान अलीशा रेस्ट हाउस के एक कमरे से एक महिला और पुरुष को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त एक और महिला को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए अलीशा रेस्ट हाउस के संचालक शाहिद अली पिता सज्जाद अली कोढेली किरकीचीया, मिट्ठू कुमार यादव पिता मनोज यादव वार्ड नं 06 पलासी, नरपतगंज, मोहन दास पिता मुंगालाल दास वार्ड नं 08 भागवतपुर ,छातापुर सुपौल, अनिता देवी पति रमेश दास जीवछपुर, भीमपुर सुपौल व सहबाजपुर की एक युवती शामिल है।

इस मौके पर डीएसपी ने बताया कि प्रशासन को कुछ होटलों और गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिल रही थी। जिस आलोक में छापेमारी की गई। छापेमारी में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु के अलावा एसआई राजेश भारती, चंद्रप्रकाश प्रसाद, अजय कुमार यादव, महिला पुलिस बल, टाइगर मोबाइल के जवान अहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Next Story