Begin typing your search above and press return to search.

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़: पांच महिलाओं समेत एक युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार… पुलिस को देख कर दूसरा फरार

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़: पांच महिलाओं समेत एक युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार… पुलिस को देख कर दूसरा फरार
X
By NPG News

रामनगर (नैनीताल) 26 सितम्बर 2021. एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और रामनगर पुलिस ने मोहान बॉर्डर पर स्थित एक रिजॉर्ट में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को छापेमारी के दौरान युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात संबंधित रिजॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार होने की सूचना मिली।

इस पर उन्होंने टीम के साथ रिजॉर्ट में छापेमारी की। इस दौरान एक युवक नूर हसन और 5 युवतियों को पकड़ा गया। जबकि विशाल नाम का युवक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक और युवतियां दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। मामले में आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मे पेश किया गया है। पुलिस टीम में सेल प्रभारी लता बिष्ट, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर, कांस्टेबल किशन सिंह, नीतू चंदोला आदि शामिल रहे।

कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं और युवक दिल्ली, राजस्थान व यूपी निवासी हैं। ये सभी पांच से छह दिन पहले फरार विशाल के कहने पर ही रिजॉर्ट में आकर रुकते थे और ग्राहकों को तलाश करते थे। इसमें विशाल इनकी मदद करता था। कोतवाल ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की एसआई लता बिष्ट, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर, सिपाही किशन सिंह, नीतू चंदोला, कुसुम, रिजवान अली, ललित आगरी, सतीश पंत, संजय शामिल रहे।

Next Story