Begin typing your search above and press return to search.

सरगुजा राजमाता को श्रद्धांजलि देने हेलीकाप्टर से पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, गृहमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री….. राजमाता की स्मृतियों को किया नमन….शाम 4 बजे पहुंचेंगे मुखमंत्री…. देखिये तस्वीरें

सरगुजा राजमाता को श्रद्धांजलि देने हेलीकाप्टर से पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, गृहमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री….. राजमाता की स्मृतियों को किया नमन….शाम 4 बजे पहुंचेंगे मुखमंत्री….  देखिये तस्वीरें
X
By NPG News

अंबिकापुर,22 फ़रवरी 2020। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की स्मृति को नमन करने VVIP लोगों की उपस्थिति से शहर सुबह से व्यस्त है। सुबह ट्रेन से प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजित जोगी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत कई विधायक, पूर्व सांसद और भाजपा तथा कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग अंबिकापुर पहुँचे हैं।
दोपहर को हैलीकाप्टर से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,आबकारी मंत्री कवासी लखमा,राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद दीपक बैज विधायक देवेंद्र यादव अंबिकापुर पहुँचे हैं।


ये सभी अति विशिष्ट और विशिष्ट अतिथि सरगुजा पैलेस पहुँचेंगे और राजमाता स्व. श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे।


देर शाम क़रीब चार बजे CM भूपेश बघेल के अंबिकापुर पहुँचने की खबरें हैं, जारी कार्यक्रम के अनुसार CM भूपेश बघेल शाम चार बजे अंबिकापुर पहुँचेंगे और छ बजे शासकीय विमान से वापस रायपुर रवाना हो जाएंगे।

Next Story