Begin typing your search above and press return to search.

सिरियल किलर गिरफ्तार : पहले महिला को प्यार के जाल में फंसाता….फिर शारीरिक संबंध बनाता….मन भर जाने पर कर देता था मर्डर….सरफिरा कातिल धर दबोचा गया….कारनामा सुनकर रोंगटे खड़े हो जायेंगे

सिरियल किलर गिरफ्तार : पहले महिला को प्यार के जाल में फंसाता….फिर शारीरिक संबंध बनाता….मन भर जाने पर कर देता था मर्डर….सरफिरा कातिल धर दबोचा गया….कारनामा सुनकर रोंगटे खड़े हो जायेंगे
X
By NPG News

मुंगेली 7 नवंबर 2020। …वो महिलाओं को पहले प्रेमजाल में फंसाता…. उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता और फिर मन भर जाने पर महिला क मर्डर कर देता….और नयी महिला की तलाश में जुट जाता… पुलिस ने उस सरफिरे कातिल को धर दबोचा है, जो सिरियल किलर बनकर पुलिस की नींद उड़ा चुका था। मामला मुंगेली जिले का है, जहां 3 नवंबर को एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने जब इस मामले की गुत्थी 72 घंटे के भीतर सुलझायी तो चौकाने वाले खुलासे हुए, दरअसल जिस कातिल को गिरफ्तार किया गया है, वो सिरियल किलर था, जो पहले भी महिलाओं की हत्या कर चुका था और..नये शिकार की तलाश के दौरान कातिल को दबोच लिया गया।

ऐसे सिरियल किलर तक पहुंची पुलिस

दरअसल फास्टरपुर के सिंघनपुर में एक महिला की लाश मिली थी। शुरूआती जांच में ही पुलिस को मामला हत्या से जुड़ा हुआ मालूम चल गया। पुलिस ने जब महिला की पहचान करायी तो महिला का नाम शिवकुमारी साहू पता चला, जो सरकंडा के चिगराजपारा की रहने वाली थी। पुलिस ने जब इस मामले में जांच आगे बढ़ायी तो संतु साहू की जानकारी मिली। पुलिस ने जब संतु को पकड़ा और पूछताछ शुरू की तो उसने इस महिला के साथ अवैध संबंध की बात उसने कबूली। पूछताछ में उसने इस बात को भी कबूल किया कि वो महिला के साथ अवैध संबंध रखता था, लेकिन महिला उसे शादी के लिए परेशान करने लगी, जिसकी वजह से उसकी उसने हत्या कर दी। वो महिला को घुमाने के बहाने ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना में उसके दोस्त शुभम वैष्णव का भी नाम सामने या, जिसने मिलकर ये पूरी वारदात की थी।

2019 में भी कर चुका था वारदात

इससे पहले 2019 में भी इसी तरह से एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस वारदात में महिला की पहचान नहीं हो पायी थी। लेकिन शिवकुमारी की हत्या के तरीके से मिलता जुलता तरीका पिछले साल भी महिला की हत्या से मिलने पर पुलिस ने संतु से पूछताछ की, तो संतु ने उस महिला की हत्या की बात कबूल की। संतु ने बताया कि महिला का नाम रूखमणि राजपूत था। रूखमणि के साथ उसका अवैध संबंध था, इस दौरान रूखमणि ने संतु से 15 हजार रुपये लिय़े थे, जो उसे लौटा नहीं रही थी। जिसके बाद उसने रूखमणि की भी हत्या कर दी।

आरोपी तीसरी महिला को शिकार बनाने की तलाश में जुटा था, लेकिन उससे पहले भी मुंगेली पुलिस ने उसे धर दबोचा है।

Next Story