Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर में डबल मर्डर से हडकंप, दो महिलाओं की हत्या कर शव को गड्डे में फेंका… सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट…

बिलासपुर में डबल मर्डर से हडकंप, दो महिलाओं की हत्या कर शव को गड्डे में फेंका… सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट…
X
By NPG News

बिलासपुर 6 मार्च 2021। बिलासपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गयी है। आरोपियों ने दो महिलाओं की हत्या कर शव को सड़क किनारे गड्डे में छिपा दिया था। आज सुबह राहगिरों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं की शिनाख्त की गयी है।
जानकारी के मुताबिक घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड खुंडी पहाड़ के पास की है। दोनों महिलाओं का शव आज पहाड़ के पास एक गड्डे में पाया गया है। मृतक महिलाओं में एक महिला लाल खदान निवासी शोभा है और दूसरी चिंराजपारा निवासी अनिता है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिलाओं की हत्या क्यों की गयी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
हालांकि बताया जा रहा है कि घटना स्थल से लगे बाईपास रोड में आये दिन धड़ल्ले से देहव्यापार चलता रहता है। साथ ही पिछले दिनों भी एक युवक की लाश इसी क्षेत्र में पायी गयी थी। फिलहाल मौके पर फाॅरेंसिक टीम और डाॅग स्कवायड को बुलाया गया था। मौके पर एक महिला जिंस और कुर्ते में है तो वहीं दूसरी महिला साड़ी पहने हुई पायी गयी है।

Next Story