नईदिल्ली 21 मई 2020। आईपीएल 2020 भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी इस महामारी की वजह से खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। भारत में कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन 4.0 चल रहा है, जो 31 मई तक रहेगा। लॉकडाउन के दौरान क्रिकेटर्स भी अपने घरों में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान क्रिकेटर अपने वर्कआउट और प्रैक्टिस के साथ-साथ घर के काम भी कर रहे हैं। साथ सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में हरभजन सिंह ने फैन्स के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर अपने घर में लगे पड़े से नींबू तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन एक डंडे की मदद से पेड़ से नींबू तोड़ रहे हैं। 29 सेकेंड के इस वीडियो में जब पीछे से आवाज आती कि सचिन आम तोड़ रहे हैं तो सचिन इसे ठीक भी करते हैं। सचिन गलती को सुधारते हुए कहते हैं, ”यह आम नहीं है। यह लिंबू है।” सचिन की आवाज इस वीडियो में साफ सुनाई देती है।
इस वीडियो को टि्वटर पर शेयर करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा है- पाजी 2-3 नींबू मेरे लिए भी निकाल लेना। सचिन तेंदुलकर के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
Paji 2/3 nimbu mere liye bi nikal lena @sachin_rt 🙏 #Greatman pic.twitter.com/XZfHUXTdkf
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 20, 2020