Begin typing your search above and press return to search.

बेवफा सनम को किसी और के साथ देख बौखलाया आशिक….पहले दी धमकी, फिर दोस्त संग मिलकर चाकू से गोद डाला

बेवफा सनम को किसी और के साथ देख बौखलाया आशिक….पहले दी धमकी, फिर दोस्त संग मिलकर चाकू से गोद डाला
X
By NPG News

रायपुर 18 जनवरी 2021। खमतराई इलाके में बीती रात हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने युवक को इसलिए मौत के घाट उतारा था, क्योंकि वो उसे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए देख लिया था। इसी विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक रेवंत की चाकू से गोदकर ह्त्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक ही लड़की से प्रेम करते थे।

दरअसल मुताबिक सन्यासी पारा में रहने वाली एक नाबालिग लड़की का आरोपी ओमप्रकाश से प्रेम संबंध था। रविवार की रात नाबालिग लड़की मृतक रेवंत के साथ डब्ल्यू. आरएस रेलवे स्टेशन के पास घूम रही थी। इस दौरान मोहल्ले के ही नानू नाम के युवक ने दोनों को घूमते देख लिया। वो लड़की के पास आया और यह कहते हुए थप्पड़ जड़ दिया कि वो रेवंत के साथ क्यों घूम रही है। लड़की के बारे में नानु ने लड़की के दोस्त ओम प्रकाश को बताया। वो भी वहां पहुंच गया। अब ओमप्रकाश और नानु मिलकर रेवंत से विवाद करने लगे। विवाद होता देख नाबालिग तीनों को शांत करा कर उन्हें समझाती है, जिसके बाद नानू और ओम प्रकाश रेवंत को जान से मारने की धमकी दे कर वहां से चले गए।

थोड़ी देर ओम प्रकाश चाकू लेकर अपने साथी नानू के साथ रेवंत के पास आया और उसी बात को लेकर फिर से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, ओम प्रकाश ने चाकू निकलकर रेवंत पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। जब इस बात की जानकारी नाबालिग लड़की को हुई तो इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पूछताछ में लड़की ने बताया कि, उसके दोस्त रेवंत और ओमप्रकाश के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। ओम प्रकाश को रेवंत के साथ नाबालिग का घूमना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता रहता था। फिलहाल हत्या के आरोपी ओम प्रकाश और उसके साथी नानू को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story