Begin typing your search above and press return to search.

फ्री टाइम में देखिये क्या कर रहे है दीपिका और रणबीर…शेयर की फोटो…

फ्री टाइम में देखिये क्या कर रहे है दीपिका और रणबीर…शेयर की फोटो…
X
By NPG News

मुंबई 23 मार्च 2020 कोरोना वारयस के केस हर रोज बढ़ रहे हैं। ऐसे में कई शहरों में कर्फ्यू तो कई में लॉकडाउन हो गया है। फिल्म और टीवी शो की शूटिंग रुक गई हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने खुद को घर में कैद कर लिया है। ऐसे में वे परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। दीपिका पादुकोण हर रोज एक फोटो सीरीज फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, जिसमें वह खुद को प्रोडक्टिव बताते हुए सेहत का ख्याल रख रही हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह ने फ्री टाइम का सदुपयोग करते हुए फैन्स के साथ लाइव चैट किया। इसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। रणवीर ने ये भी बताया कि दीपिका पादुकोण आइसोलेशन में पियानो बजाना सीख रही हैं।

दरअसल, एक फैन ने उनसे पूछा कि आखिर वह कोरोना के खतरे के बीच घर पर समय कैसे बिता रहे हैं? इस पर रणवीर ने दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पियानो बजाती नजर आ रही हैं। रणवीर ने लिखा कि हम खा रहे हैं, सो रहे हैं, एक्सरसाइज कर रहे हैं और दीपिका पियानो सीखने की कोशिश कर रही हैं।

इससे पहले भी रणवीर ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह खतरनाक नजर आ रहे थे। इस फोटो में उनके बाल बड़े लग रहे थे। आंखो के नीचे काले निशान और होंठ सूखे हुए।

रणवीर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि जब आप क्वॉरेंटाइन से बाहर आते हैं।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83, 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस के कारण जब सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद करने का ऐलान किया तो इनकी फिल्म की रिलीज टाल दी गई।

Next Story