Begin typing your search above and press return to search.

एसईसीएल ने किया 6.75 लाख पौधारोपण…छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के साथ SECL ने किया MOU

एसईसीएल ने किया 6.75 लाख पौधारोपण…छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के साथ SECL ने किया MOU
X
By NPG News

रायपुर 26 मार्च 2021. वित्तीय वर्ष 2020-21 में एसईसीएल ने 6.75 लाख पौधारोपण (सेपलिंग्स) का लक्ष्य पूरा कर लिया है। कम्पनी छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य के अपने माईन लीज़ एरिया में ओव्हर बर्डन (ओबी) एवं समतल क्षेत्रों में पौधा रोपण का कार्य करती है। यह पौधा रोपण का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के जरिए संपन्न होता है। इस हेतु एसईसीएल ने उक्त दोनों एजेन्सियों के साथ एमओयू किया है। पौधारोपण के लिए स्वीकृत मानक अनुसार ओव्हर बर्डन डम्प पर प्रति हेक्टेयर अधिकतम 3,500 पौधे तथा समतल माईन साईट एरिया में अधिकतम 2,500 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाए जाते हैं।
माईनलीज़ एरिया एवं अन्य समतल भूमि पर लगाए गए पौधे मिश्रित श्रेणी के होते हैं जिनमें हर्बल/मेडिसिन प्लांट जैसेनीम, करंज, आँवला, अर्जुन इत्यादि, काॅलोनियों एवं सड़कों के दोनों ओर लगाए जाने वाले अर्नामेन्टल या सौन्दर्य पर पौधे जैसे गुलमोहर, कचनार, अमलतास, पीपल इत्यादि, फलदार वृक्ष जैसेजामुन, इमली, बेल, आम, सीताफल तथा टीम्बर वृक्ष जैसेटीक, साल, सीसो, बबूल, बाँस आदि शामिल हैं। कम्पनी में पौधा रोपण का कार्य मुख्यत या वर्षा ऋतु में सम्पन्न होता है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में पर्यावरण संवर्धन हेतु एसईसीएल द्वारा किए जा रहे पौधारोपण की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी।

Next Story