Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर 7 अक्टूबर 2021। पांच युवकों के द्वारा एक स्कूली लड़के को बेल्ट ओर हाथ घूसों से मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच युवक हाथों में बेल्ट पकड़े नजर आ रहे है। आरोपी सभी युवक स्कूटी में बैठे छात्र की बेदम पिटाई कर रहे है। आरोपी युवक पुराने विवाद का नाम लेकर वीडियो में गली गलौज करते हुए भी दिखाई दे रहे है।
मारपीट के दौरान पीड़ित छात्र बार बार सभी युवकों से माफी मांग रहा है, इतने में सभी आरोपी बेल्ट और हाथ घूसों से छात्र की पिटाई कर रहे है। वायरल वीडियो 27 सेकेंड का है, जो गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है…
हालाकिं वीडियो कब का है और किस जगह का है, इसका पता गंज पुलिस लगा रही है….
Next Story
