Begin typing your search above and press return to search.

स्कूल-कॉलेज बंद- बिग न्यूज : 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश…. नाईट कर्फ्यू का आदेश जारी… कोरोना के खतरनाक रफ्तार ने मचाया हड़कंप…. ..देखिये आदेश

स्कूल-कॉलेज बंद- बिग न्यूज : 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश…. नाईट कर्फ्यू का आदेश जारी… कोरोना के खतरनाक रफ्तार ने मचाया हड़कंप…. ..देखिये आदेश
X
By NPG News

पुणे 12 मई 2021। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण नागपुर, अकोला में तो पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. अब पुणे मे भी जिला प्रशासन की तरफ से स्कूल-कालेजों को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं. जिले में रात के 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा. इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट, बार को 10 बजे तक बंद करने के भी आदेश दिए गए हैं.

आदेश के मुताबिक

होटल-रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलाए जाएगा.

इसके साथ ही सामानों की होम डिलीवरी को भी रात से 10 से 11 बजे तक की ही मंजूरी दी गई है.

मॉल, बाजार, सिनेमाहाल को रात के 10 बजे तक बंद करने का आदेश.

शादी समारोह, तेरहवी में सिर्फ 50 लोगो के उपस्थित रहने की मंजूरी.

गार्ड़ेन सुबह खुलेंगे, शाम के वक्त रहेंगे बंद.

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामले की वजह से महाराष्ट्र के कई इलाकों में लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा है. आज रात से अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है.अकोला में 15 मार्च की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा. अकोला से पहले नागपुर में एक सप्ताह (15 से 21 मार्च) का लॉकडाउन लगाया गया है.

पनवेल में भी स्कूल हुआ बंद

नवी मुंबई शहर के पनवेल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन क्षेत्र में आज रात से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. अगले दस दिनों तक यानी 22 मार्च तक ये नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.नाइट कर्फ्यू के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लोग सड़कों पर नहीं घूम सकेंगे. इस दौरान बहुत जरूरी होने पर ही लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाज़त होगी. नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

स्कूल कॉलेज भी बंद

इस दौरान पनवेल में सभी स्कुल और कॉलेज 22 मार्च तक बंद रहेंगे. इसके अलावा शादी का आयोजन करने के लिए पुलिस से NOC लेना अनिवार्य कर दिया गया है. पनवेल के आइसोलेशन सेंटर्स को दोबारा खोला जाएगा.पनवेल में कोरोना संक्रमण के मामलों में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है. पनवेल में फरवरी महीने तक एक्टीव कोरोना केसे सिर्फ 250 थे, जो मार्च में बढ़कर 787 हो गए हैं.

Next Story