कोरोना से डराने वाली खबर: डेल्टा वेरिएंट से हुई एक और मौत ….वैक्सीन के दोनों डोज लगने के बाद भी हुई मौत….मृतक के परिवार में 6 लोग मिले पॉजेटिव

मुंबई 13 अगस्त 2021। देश में कोरोना से डराने वाली एक खबर सामने आ रही है। डेल्टा वेरिएंट से मौत का सिलसिला जारी है। डेल्टा वेरिएंट के कोरोना मरीज तो देश में कई जगहों पर मिले थे, पह अब मौत के भी आंकड़े सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र में अब तक दो मौत इस वैरिएंट से हो चुकी है। रत्नागिरी के बाद अब दूसरी मौत मुंबई में दर्ज की गयी है। 63 साल की महिला कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज ले चुकी थी। डेल्टा वैरिएंट से मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी महिला का कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं था। महिला के फेफड़े में संक्रमण था. जानकारी के मुताबिक 21 जुलाई को संक्रमित होने के बाद 27 जुलाई को उसकी मौत हो गयी। बीएमसी ने जब महिला के जीनोम सीक्वेंस की रिपोर्ट जांच के बाद मिली तो उसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई। महिला के परिवार में 6 सदस्य और भी कोरोना पॉजेटिव हैं, जिनमें से दो में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। चार लोगों की टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
डेल्टा प्लस वेरिएंट प्लस से महाराष्ट्र में अब तक 2 मौते हुई है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 80 साल की महिला की कोरोना के डेल्टा पल्स वेरिएंट से संक्रमित होने के बाद मौत हुई है। महाराष्ट्र में डेल्टा पल्स के 65 और मुंबई में ही अकेले 11 केस मिले हैं।
