Begin typing your search above and press return to search.

इन 5 राशि वालों के लिए धमाकेदार रहेगा शनिवार का दिन….मिथुन, तुला व्यापार में सावधानी बरतें, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

इन 5 राशि वालों के लिए धमाकेदार रहेगा शनिवार का दिन….मिथुन, तुला व्यापार में सावधानी बरतें, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 30 जुलाई 2021. पंचांग के अनुसार 31 जुलाई 2021, शनिवार को श्रावण यानि सावन मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है. धन के मामले में आज का दिन सभी राशियों के लिए विशेष है, जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए परेशानियों भरा रह सकता है। आज आपको कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं, जिन्हें देख आप घबरा सकते हैं, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप हिम्मत ना हारे, जिंदगी में ऐसे बदलाव आते रहते हैं। संतान को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं, जो आपकी मदद करने के लिए तैयार होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष राशि
आज का दिन आपको दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। यदि आज आप किसी काम को दूसरों के ऊपर टालेंगे, तो यह आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकती हैं क्योंकि अपना काम स्वयं करने की आदत डालें अन्यथा आप को हानि ही हानि होगी। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। सरकारी कार्य यदि आपका कोई लंबित है, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह लंबे समय के लिए चल सकता है।

मिथुन राशि
आज के दिन आपके शत्रु आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, जिनसे आपको घबराना नहीं है। आज आपने कुछ कार्यों को संतान की मदद से पूरा करेंगे, जिसे देख मन में प्रसन्नता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आपकी माताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों में दरार डाल सकती है और बड़ों की बात मानना अच्छी बात है।

कर्क राशि
आज का दिन आप समाज के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यापार में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की को देखकर प्रसन्न होंगे और आपको उन्नति मिलेगी। यदि आप किसी संगठन से जुड़े हैं, तो उसमें आज आप के मान सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके पास रोजगार के कई अवसर हाथ में आएंगे, जिनके साथ जुड़कर आप जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह राशि

आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपके रूके हुए कार्य पुरे हो जायेंगे, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज आप खुद को फीट और तरोताजा महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपने दोस्तों से मुलाकात करने का समय मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

कन्या राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे। आज आपको किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, वहा अधिकतर लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। आज आप अपनी मेहनत के बलबूते अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आप खुशी से झूम उठेंगे। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले की अपेक्षा आज ज्यादा खुशिया आएंगी। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेवल रहेगा। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। आपके मन में कुछ बड़े विचार आएंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिलेगी। आज कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रूचि लेंगे। सरकारी अफसरों को उनके मन पसंद जगह पर ट्रांसफर मिलेगा

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कोई नई स्टोरी लिखने के लिए मन में नया टॉपिक आएगा। आज आपका करियर नए रूप में उभरेगा। आज आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा। कार्यों में साथियों से मदद मिलेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको घर की कोई खास पता चलेगी।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उसपर एक्शन लेना बेहतर होगा। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें, तो बेहतर होगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उस काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जाने का मन बनाएंगे। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, वरना विवाद होने की स्थिति बन सकती है। लवमेट्स अपनी शादी की बात घर करेंगे।

मीन राश

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कुछ अवसरों का फायदा आपको मिलेगा। आज अचानक धन लाभ होगा।

Next Story