Begin typing your search above and press return to search.

इन राशि के लिए बेहद शुभ है शनिवार का दिन, होगा आर्थिक लाभ… जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

इन राशि के लिए बेहद शुभ है शनिवार का दिन, होगा आर्थिक लाभ… जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 5 जून 2021. आज का राशिफल जातक के जीवन खुशियों की बरसात करने वाला है तो कुछ राशि के जातकों के व्यवसाय और सेहत पर ग्रहों अनुकूल असर भी पड़ने वाला है।आज शनिवार के दिन मेष से मीन राशि के जातक पर रेवती नक्षत्र और शोभन योग का असर कैसा रहेगा, जानते हैं राशिफल से..

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। आज जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आप किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने का मन बना रहे हैं, तो कदापि ना लें क्योंकि उसे वापस चुकाना मुश्किल होगा। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके नए मित्र बनेंगे। आज आपके परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में बांधों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है चाहे वह संतान व भाई बहनों से जुड़ा हो, लेकिन उसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, व्यस्तता के भागदौड़ के कारण आपको सायंकाल के समय थकान मेहसूस हो सकती है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए खर्चे वाला रहेगा। आज आप यदि किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपको वह रोग कष्ट दे सकता है, जिसमें आपको डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय कुछ अकस्मात धन लाभ होने से आपकी धर्म व अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। विदेश में रह रहे प्रियजनों से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि

आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर राशि

गाड़ी चलाते समय सावधान रहना होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि

आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप प्रिय के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन राशि

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

Next Story