Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: इन छह राशियों को होगा आज फायदा, वहीँ इन्हें आज रहना होगा सावधान… बढ़ सकती है जिम्मेदारी, जानिए अन्य राशियों का हाल

शनिवार राशिफल: इन छह राशियों को होगा आज फायदा, वहीँ इन्हें आज रहना होगा सावधान… बढ़ सकती है जिम्मेदारी, जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 4 सितम्बर 2021. शनिवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। इन शुभ योगों का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा, जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में कुछ नये अधिकार दिए जा सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु नाराज हो सकते हैं और वह आपका प्रमोशन रुकवाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान के विवाह का प्रसंग आज प्रबल होगा और उस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी घर व बाहर कहीं भी किसी से बहसबाजी में नहीं उलझना है, नहीं तो आपको अकारण ही मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन आज आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित सकते हैं, उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हे बाहर के खान पीन से परहेज रखने को कहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की कुछ आवश्यक सामग्री को खरीदने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक बिजनेस मे जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आज आप सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज व्यापार में व्यस्तता के कारण आपका आपकी माताजी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए होगा। व्यापार मे यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन आनंदमय रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज भी उत्तम रहेगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप को निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानना होगा क्योंकि आज आपके मित्र भी आपको आपके शत्रु बने नजर आएंगे। व्यापार में भी आप यदि किसी डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो किसी के बहकावे में ना आएं। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप को कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। नौकरी कर रहे जातको को अपने सहयोगियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे वह काम सरलता के साथ पूरा होगा।

सिंह राशि

आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी मित्र से होगी, ये मुलाकात आपके लिये लाभदायक रहेगी। आज आपके लम्बे समय से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे, इससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगे। इस राशि के बच्चे छुट्टी का आनंद उठायेंगे। आज आपको कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिससे आपको धन लाभ होगा। दामपत्य जीवन में चलती आ रही आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कन्या राशि

आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। किसी खास मामलें में अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपको मिलेगी। आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

तुला राशि

आज परिवार वालों की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ेंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। शाम को पारिवार के साथ डिनर करने से रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आप आज अपने आपको तंदरुस्त महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा जिससे आपको राहत महसूस होगी। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट को साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा।

धनु राशि

आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा। आज भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटीशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि

आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए | करोबार में आ रही अड़चनें खत्म होंगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा। घर पर किसी बड़े से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। जल्द ही आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

मीन राशि

आज कोई आपकी ड्रेस की तारीफ कर सकता है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आयेंगी।

Next Story