Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: इन पांच राशि को आज होगा धन लाभ, वहीँ ये आज रहे सतर्क… जानिए अन्य राशियों का हाल

शनिवार राशिफल: इन पांच राशि को आज होगा धन लाभ, वहीँ ये आज रहे सतर्क… जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 18 सितम्बर 2021. आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शनि प्रदोष व्रत किया जायेगा। आज शाम 6 बजकर 25 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 21 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 23 सितम्बर की सुबह 6 बजकर 44 मिनट तक पंचक नक्षत्र रहेंगे।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप यदि किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आप किसी सलाहकार से सलाह लें, तो ही कहीं पर निवेश करने की सोचे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। यदि आप संतान को विदेश से शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो उसमें दाखिला दिलाने के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार की दिशा में आज जो लोग प्रयास कर रहे हैं, तो उनके आज सफलता हाथ लग सकती है। विद्यार्थियों को आज मनमाफिक परिणाम प्राप्त होंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपको किसी ऐसी संपत्ति की प्राप्ति होगी, जिसके आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दिन का काफी समय परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे, लेकिन आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने से लाभ होगा। यदि आपको घर परिवार की कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आज आप उनका समाधान खोजने के लिए अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके मन में एक अजीब सा डर पैदा कर सकता है। आज आप जिस डर से परेशान थे, वह व्यर्थ होगा। आज आप अपने किसी मित्र से अपने मन की बात साझा करेंगे, जिसकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आज आपको अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी कठिन परिश्रम करने होंगे, तभी आप अपनी धीमी गति से चल रही आर्थिक स्थिति को गति प्रदान कर पाएंगे। आज आपको कोई भी ऐसा काम नहीं करना है, जिससे किसी का दिल दुखे और आज किसी की व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचना होगा।

कर्क राशि
आज का दिन सेहत के मामले में नरम गरम रह सकता है। आज आपको कुछ पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसके कारण आप अपने काम में भी मन नहीं लगेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर किसी निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि भूमि से संबंधित आपका कोई वाद-विवाद कोट कचहरी में चल रहा है, आज उसमें फैसला आपके पक्ष मे आ सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे।

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर उत्साहित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये आज आपको थोड़ा और वक्त देना पड़ेगा। धैर्य से काम करें सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी शादी की चर्चा होगी। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आज आप थकान महसूस करेंगे। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा।

तुला राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आज आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिशतों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कोई पुरानी बात आपको आज पता चल सकती है, जिससे आप अचंभित होंगे, लेकिन शाम को दोस्तों के साथ समय बिताकर सब ठीक हो जायेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पिता के कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना ज्यादा बेहतर रहेगा। रुके हुये काम आज पूरे हो जायेंगे। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आज आप नये कार्यों की शुरुआत करने की रूप रेखा बनायेंगे। आज आप खर्चो पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का आज समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनायेंगे। आज आप रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी। आज माता की सेहत में सुधार आयेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। माता आज आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

Next Story