Begin typing your search above and press return to search.
सिम्स में टेक्नीशियन के खिलाफ मारपीट करने वाले पीसीसी सचिव के खिलाफ लामबंद हुआ सतनामी समाज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर एसट्रोसिटी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

रायपुर, 24 सितंबर 2021। बिलासपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिम्स में टेक्नीशियन से मारपीट करने के मामले में प्रदेश का सतनामी समाज ने मोर्चा खोल दिया है। समाज ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने के बाद भी पुलिस कांग्रेस नेता पंकज सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति एक्ट में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
सिम्स के तुलारात टांडे की रिपोर्ट पर बिलासपुर पुलिस ने पंकज सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद पंकज सिंह अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तारी देने कोतवाली थाने भी पहुंचे थे।
इधर, सतनामी समाज अब अनुसूचित जाति एक्ट में अपराध दर्ज कर पंकज सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रही।
Next Story
