Begin typing your search above and press return to search.

सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी : दिल्ली विधानसभा के लिए चुनेगी नेता प्रतिपक्ष…. राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय पर्यवेक्षक की दी है जिम्मेदारी

सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी : दिल्ली विधानसभा के लिए चुनेगी नेता प्रतिपक्ष…. राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय पर्यवेक्षक की दी है जिम्मेदारी
X
By NPG News

रायपुर 18 फरवरी 2020। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। सरोज पांडेय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने पत्र जारी किया है। आपको बता दें कि अगले दो दिनों के भीतर दिल्ली विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष का चयन कर लिया जायेगा।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 62 सीटें जीतकर सरकार बनायी है, वहीं भाजपा ने 8 सीटें जीती है, जबकि कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी शुन्य पर रही है।

Next Story