Begin typing your search above and press return to search.

रैमिडसवीयर इंजेक्शन को लेकर सरगुजा कलेक्टर ने बनाया एक्शन प्लान.. सप्ताह भर के भीतर ऑडिट होगा, कितना उपयोग और कैसा नतीजा..मरीज़ को सीधे जारी होगा इंजेक्शन

रैमिडसवीयर इंजेक्शन को लेकर सरगुजा कलेक्टर ने बनाया एक्शन प्लान.. सप्ताह भर के भीतर ऑडिट होगा, कितना उपयोग और कैसा नतीजा..मरीज़ को सीधे जारी होगा इंजेक्शन
X
By NPG News

अंबिकापुर,14 अप्रैल 2021। रैमिडिसवीयर इंजेक्शन को लेकर सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने एक्शन प्लान बनाकर उस पर काम शुरु कर दिया है। इसके तहत तीन सदस्यीय टीम है जो पाँच नीजि अस्पतालों समेत सरकारी और मेडिकल कॉलेज में मौजुद कोरोना मरीज़ों को आवश्यकतानुसार सीधे रेमिडसवीयर के इंजेक्शन जारी करेगी। वहीं सातवें दिन अथवा पंद्रहवें दिन इस बात की भी समीक्षा की जाएगी कि, रेमिडिसवीयर से आख़िर मरीज़ को कितना फ़ायदा हुआ।
दरअसल रेमिडिसवीयर को लेकर यह स्पष्ट
नहीं है कि वह कोरोना के उपचार में कितने प्रतिशत कारगर है, कई अध्ययन रिपोर्ट रेमिडिसवीयर के उपयोग को लेकर सकारात्मक राय नहीं रखती, बावजूद उसके कि रेमिडिसवीयर को बेहद जरुरी और अन्य कोई विकल्प शेष ना होने पर बशर्ते मरीज को कोई गंभीर बीमारी किडनी लीवर की ना हो तो ही दी जानी है, लोगों में रेमिडिसवीयर को लेकर अंधी दौड़ है, नतीजतन रैमिडिसवीयर मार्केट में सहज रुप से उपलब्ध नहीं है।
राज्य सरकार इसे विशेष प्रयासो से उपलब्ध करा रही है और यह अनिवार्य
होने पर ही उपयोग में लाए जाएँ, और जितना माँगा गया उतना उपयोग हुआ या नही और फिर उसका फ़ायदा क्या हुआ, सरगुजा ज़िला प्रशासन इसी का ऑडिट करेगा।
कलेक्टर संजीव झा ने NPG से कहा
“हमने तीन सदस्यीय टीम बनाई है, जो सतत संपर्क में रहेंगे और मरीज़ों तक सीधे रेमिडिसवीयर इंजेक्शन उपलब्ध कराएँगे.. इसके साथ साथ नीजि अस्पतालों के लिए भी एक एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है.. हमारी योजना है कि रेमिडिसवीयर इंजेक्शन को लगाने वाले मरीज की जानकारी भी लें.. आप उसे ऑडिट भी कह सकते हैं.. हम इंजेक्शन लगाए जाने के बाद आए नतीजों की जानकारी भी लेंगे”
रेमिडसवीयर इंजेक्शन को लेकर सरगुजा ज़िला प्रशासन ने औषधि नियंत्रक, निरीक्षक और एक नीजि चिकित्सालय को शो कॉज भी जारी किया है। रेमिडिसवीयर के सौ वॉयल ड्रग प्वाईंट के नाम से जारी हुआ था, जिसे नीजि चिकित्सालय ने समूचा ले लिया। जानकारी लेने पर निजी चिकित्सालय ने अधिकारियों को बता दिया कि 100 में से 76 मरीज़ों को लगा दिया गया।
ज़िला प्रशासन ने शो कॉज में इन 76 मरीज़ों का ब्यौरा और ड्रग कंट्रोलर और इंस्पेक्टर से एक मुश्त एक ही संस्थान को जारी करने पर जवाब तलब किया है।

Next Story