Begin typing your search above and press return to search.

सपना चौधरी ने कराया इस नाम का टैटू…

सपना चौधरी ने कराया इस नाम का टैटू…
X
By NPG News

नईदिल्ली 4 फरवरी 2021. हरियाणवी क्वीन और देसी गर्ल सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति वीर के नाम का कलाई पर टैटू कराती नजर आ रही हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने यह टैटू कराया है। वीडियो के जरिए वह इस टैटू को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फैन्स भी सपना चौधरी के इस नए टैटू को देखकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि मां बनने के बाद सपना चौधरी काफी सुर्खियों में रहीं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं सपना चौधरी आजकल खुद की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना ‘लोरी’ रिलीज हुआ है। सपना चौधरी का यह गाना बच्चे के प्रति मां के प्यार और परवरिश पर आधारित है।

पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ लाइव जुड़ीं सपना चौधरी ने इस गाने की रिलीज के बारे में बताया था। इसके साथ ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने का ऐलान भी किया था। सपना चौधरी का कहना है कि यह गाना उन्होंने हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए लॉन्च किया है।

गौरतलब है कि सपना चौधरी ने साल 2020 में जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग सात फेरे लिए थे। इसके बाद अक्टूबर के महीने में वह बेबी ब्वॉय की मां बनी थीं। कुछ दिनों पहले सपना ने बेटे की फोटो भी शेयर की थी जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Next Story