Begin typing your search above and press return to search.

सपना चौधरी का आया नया गाना ‘कत्ल करेगी के’ रिलीज, वीडियो देख फैन्स ने कहा….

सपना चौधरी का आया नया गाना ‘कत्ल करेगी के’ रिलीज, वीडियो देख फैन्स ने कहा….
X
By NPG News

नईदिल्ली 3 दिसंबर 2020. मां बनने के बाद उनका पहला गाना 30 नवंबर को रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोनोटेक म्यूजिक की ओर से पेश इस गाने में सपना चौधरी ऐक्ट्रेस के तौर पर दिख रही है। सिर्फ तीन दिन में ही इस गाने को 6.50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ‘कत्ल करेगी रे’ नाम से इस गाने को मोहित शर्मा ने गाया है। इसके अलावा वीडियो में भी मोहित शर्मा सपना चौधरी संग ऐक्टिंग में दिख रहे हैं। अपने डांस की वजह से हरियाणा समेत कई हिंदी भाषी राज्यों में बेहद लोकप्रिय सपना चौधरी हाल ही में मां बनी हैं। इसके बाद वह पहली बार इस गाने में दर्शकों को नजर आ रही हैं।

इस गाने को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग सपना चौधरी के गाने को लाइक कर चुके हैं। सपना चौधरी बिग बॉस में भी प्रतिभागी रह चुकी हैं। यही नहीं दोस्ती के साइड इफेक्ट्स फिल्म के जरिए सपना चौधरी बॉलिवुड में भी दस्तक दे चुकी हैं। सपना चौधरी इसी साल 4 अक्टूबर को मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इसी साल जनवरी में ही सपना चौधरी ने अपने बॉयफ्रेंड वीर साहू से शादी कर ली थी। हालांकि उनकी शादी के बारे में फैन्स को उनके मां बनने के बाद ही जानकारी मिली थी। सपना चौधरी की मां ने इस बारे में बताते हुए कहा था कि वीर साहू के किसी परिजन के निधन के चलते सादे समारोह में दोनों ने शादी कर ली थी और इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं दी गई थी।

Next Story