सपना चौधरी की दो बार हुई शादी !….क्यों फैंस नहीं जान पाये थे सपना की शादी वाली बात…अब हुआ ये खुलासा… शादी की तस्वीरें भी आयी सामने..
चंडीगढ़ 10 अक्टूबर 2020। सपना चौधरी की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी, जिसके बाद चार दिन पहले ही सपना चौधरी ने एक बेटे को जन्म दिया है। सपना की शादी और प्रेग्नेंसी दोनो पर फैस के बीच सस्पेंस बना हुआ था। अब सपना चौधरी की बहन ने खुद शादी की राज से पर्दा उठाया था। सपना की बहन ने ये भी बताया है कि आखिर किस वजर से सपना अपने शादी की खबरें शेयर नहीं कर पायी थी। वहीं अब शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही है।
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने पुत्र को जन्म दिया तो उनके चाहने वालों को विश्वास ही नहीं हुआ। अंततः उन्होंने अपनी शादी के फोटो रिलीज कर मीडिया को बताया कि उनकी शादी कुछ लोगों की मौजूदगी में बलिया (यूपी) के गबरू जवान के साथ हो चुकी है। यह पुत्र उन्हीं का है। pic.twitter.com/7khfpDKXpi
— vaibhav shanker (@42c48895e5b540b) October 7, 2020
सपना की बहन शिवानी ने बताया कि जनवरी 2020 में सपना चौधरी की शादी चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों पक्ष अपने प्रशंसकों को शादी के बारे में जानकारी देने ही वाले थे कि वीर साहू के फूफा का निधन हो गया और विवाह की खुशी को वे फैंस के साथ शेयर नहीं कर पाए।सपना चौधरी और वीर साहू के विवाह की जानकारी उनके प्रशंसकों और अन्य लोगों को समय पर नहीं लगी थी। जिसकी अब सपना के मां बनने के बाद सोशल मीडिया में काफी चर्चा हुई। अब सपना की बहन शिवानी ने अधिकृत बयान दिया है कि सपना ने वीर के साथ जनवरी 20020 में चंडीगढ़ में विवाह कर लिया था।
सपना चौधरी ने एक नही दो बार शादी की। एक रीति रिवाज के साथ सादे समारोह में और दूसरी कोर्ट मैरिज। दिसंबर 2019 में यूपी के बलिया में ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में एक सादे आशीर्वाद समारोह में सपना चौधरी ने वीर साहू से विवाह रचाया। उसके बाद जनवरी 2020 ने सपना ने वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की।