सपना चौधरी बनी मां : मशहूर डांसर ने बेटे को दिया जन्म…. इस गाने की वजह से रातों-रात डांसिंग क्वीन बनी थी
नयी दिल्ली 6 अक्टूबर 2020। मशहूर सिंगर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि बिग बॉस में शिरकत कर चुकी सपना चौधरी देश ही नहीं विदेशों में भी अपने गानो की वजह से काफी पॉपुलर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक है कि देर रात सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। सपना औऱ उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
सपना चौधरी के गाए गाने तेरी आंख्या का यो काजल..काफी पॉपुलर हुआ था। यूं तो सपना पहले ही देश में अपने गानों और डांस के चलते फेमस थी। लेकिन आंख्या का यो काजल ने उन्हें विदेशों में भी काफी फेमस कर दिया था।
सपना का ये सफ़र बिलकुल किसी सपने से कम नहीं रहा है। हरियाणा में स्टेज शो करने वाली डांसर ने काफी संघर्ष किया हैं। बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद सपना की दुनिया बदली और वह रातों रात पॉपुलर हो गयी। शो से निकलने के बाद सपना को कई डांस एल्बम में डांस करने का मौका मिला। उसके बाद एक-एक कर सपना ने सक्सेस की सीढ़िया चड़ना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में भी डांस करने का चांस मिला। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की हैं। वह अब तक कई बड़े- बड़े कलाकारों के साथ कम कर चुकी हैं।