Begin typing your search above and press return to search.

सनातन हिन्दू सेवा समिति ने प्रकाशित कराया पूर्ण हिंदू पचांग, CM ने किया ऑनलाइन विमोचन

सनातन हिन्दू सेवा समिति ने प्रकाशित कराया पूर्ण हिंदू पचांग, CM ने किया ऑनलाइन विमोचन
X
By NPG News

बिलासपुर, 13 अप्रैल 2021। सनातन हिंदू सेवा समिति ने पूर्ण हिन्दू पंचांग का प्रकाशन कराया है। सनातन हिन्दू सेवा समिति के सचिव विवेक शर्मा का दावा है, यह अनूठा ही नहीं बल्कि देश मे ऐसा पचांग पहली बार प्रकाशित किया गया है। इसकी खास बात यह है कि अंग्रेजी की बजाय पूरा सनातन हिंदू पंचांग है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल इसका ऑनलाइन विमोचन किया तथा समिति के लोगों को इसके लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री के ट्वीटर और फेसबुक पेज पर भी इसे शेयर किया गया।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है, वर्तमान दौर में युवाओं को हिन्दू तिथि, तीज त्योहार की जानकारी नहीं हो पाती। क्योंकि, हमारे आसपास की दुनिया अंग्रेजी पर फोकस होती जा रही है। हिन्दू पचांग उनके लिए उपयोगी होगी।

Next Story