फुलवा बाई के हौसले को सैल्यूट !… 92 की उम्र में जीती कोरोना पर जंग, बोली- डॉक्टरों ने मेरा बेहतर देखभाल किया…

धमतरी 25 अप्रैल 2021. कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़े के बीच अच्छी खबर ये भी है…. ज्यादातर लोग जल्द स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे है….कहते है, जब हौसले बुलंद हो तो मौत को भी मात दिया जा सकता है ..हम बात कर रहे है.. नगरी क्षेत्र ग्राम सियादेही निवासी 92 वर्ष की फुलवा बाई की …. जिसने कोरोना को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो गयी …. कुकरेल के सेक्टर प्रभारी लक्ष्मी साहू RMA के नेतृत्व में सामुदायिक सर्वे के दौरान बीते 11 अप्रैल को को घर – घर सर्विलेंस के दौरान जाँच में श्रीमती फुलवा बाई कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी… उम्र और स्थिति को भांपते हुए RMA ने डॉ.डीआर. ठाकुर बीएम ओ नगरी से परामर्श कर उन्हें कोविड केयर सेंटर नगरी रेफर किया गया…. जहाँ पर डॉ.डीऐन.सोम के नेतृत्व में कोविड केयर सेंटर के स्टाफ नर्स और सहयोगी स्टाफ के बेहतर देखभाल और उपचार से फुलवा बाई जल्द ठीक हो गई…. स्टाफ नर्स डॉली, दीपमाला, नेहा ने भी मरीज को घर जैसे माहौल में उनको घर की कमी महसूस नहीं होने दिया और फुलवाबाई का पूरा ख्याल रखा…इधर फुलवा बाई ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनका बेहतर ख्याल रखा गया…उन्हें लग रहा रहा था जैसे कि वह अपने घर पर है…. वहीँ बीते 19 अप्रैल को जब फुलवा बाई पूरी तरह से स्वस्थ होकर डिस्चॉर्ज हो रही थी…. तभी फुलवा बाई के साथ स्टाफ नर्स काफी भावुक हो गए… साथ ही स्टाफ नर्स को इस बात की ख़ुशी भी थी की… उन्होंने फुलवा बाई का पूरी तरह से देखभाल किया जिससे वह पूरी तरह स्वस्थ्य हो गयी….. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धमतरी डॉ.डीके.तुर्रे ने NPG से कहा कि इंसान के लिए सबसे बड़ी चीज उनका हौसला होता है…. हौसला और जस्बात यदि लोगों के नियंत्रण में हो तो कोई भी बीमारी कुछ भी नहीं…यदि विल पावर स्ट्रांग हो और लोग अपने आप को मानसिक रूप से स्वस्थ रखे तो कोरोना कुछ भी नहीं अन्य बीमारी को भी मात दिया जा सकता है ….लोग अपनी मानसिक स्थिति कमजोर कर आधा बीमार वैसे ही हो जाता है….वहीँ 92 की उम्र में फुलवा बाई ने कोरोना को हराया है…. जो हर उम्र के लोगों के लिए इनपीरिसन है…. इसलिए लोग अपनी विल पावर स्ट्रांग रखे और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे ……
