Begin typing your search above and press return to search.

इस शो के लिए सलमान ले रहे इतने करोड़? फीस सुनकर आप रह जायेंगे हैरान….

इस शो के लिए सलमान ले रहे इतने करोड़? फीस सुनकर आप रह जायेंगे हैरान….
X
By NPG News

मुंबई 29 अगस्त 2020. बिग बॉस 14 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सलमान खान के शो के इस सीजन के लिए लगातार कई चर्चित कंटेस्‍टेंट के नाम सामने आ रहे हैं. शो को प्रोमो जारी हो चुका है और सलमान इशारा कर चुके हैं कि यह सीजन पिछले सभी सीजन से अलग होनेवाला है. अब सलमान खान की फीस का खुलासा हुआ है. खबरों के अनुसार सलमान खान को इस सीजन के 250 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जा रहे हैं.

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘सलमान खान छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले एक्टर हैं. बिग बॉस 14 के लिए उन्हें 250 करोड़ रुपये बतौर फीस दिये जा रहे हैं. सलमान खान हफ्ते में एक बार शूटिंग करेंगे और दिन में दो एपिसोड की शूटिंग होगी. यानी प्रति एपिसोड के करीब 10.25 करोड़ रुपये की फीस उन्‍हें दी जा रही है. इस साल भी उन्‍हें टेलीविजन चैनल के कुछ अवार्ड शो में शमिल होना होगा.’

हाल ही में शो में शामिल होने के लिए एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट और एक्‍टर पर्ल वी पुरी का नाम सामने आया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी को इस शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है. हालांकि, इस बारे में अभी तक एक्ट्रेस या शो की तरह से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स और मेजरमेंट्स को चेक करने के लिए डॉक्‍टर्स की टीम ‘बिग बॉस 14’ के सेट पर पहुंची थी. बिग बॉस के घर में एक साथ कई लोग रहने वाले हैं. ऐसे में मेकर्स उनकी सेहत को लेकर काफी गंभीर हैं. पहले भी खबरें आ चुकी हैं कि शो में एंट्री से पहले सभी कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्रतिभागियों को शो में इंट्री की इजाजत मिलेगी.

Next Story