Begin typing your search above and press return to search.

ईद पर सलमान खान की दरियादिली, 5000 परिवारों तक पहुंचाएं खाना…

ईद पर सलमान खान की दरियादिली, 5000 परिवारों तक पहुंचाएं खाना…
X
By NPG News

मुंबई 26 मई 2020. ईद के मौके पर सलमान ने लगभग 5000 परिवार की मदद की। सलमान ने जरूरतमंद लोगों के लिए फूड पैकेट्स भिजवाए हैं। सलमान नहीं चाहते कि ईद के मौके पर कोई भी भूखा रहे। बता दें कि सलमान इन दिनों अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में रह रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले सलमान अपने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे। उन्होंने घर पर मां पिता के साथ कुछ घंटे वक्त बिताया और रात होने से पहले ही वह फार्म हाउस लौट गए। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से परमिशन ली थी और इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया।

सलमान फार्म हाउस में करीबी दोस्त और फैमिली के सदस्यों के साथ रह रहे हैं। इनमें जैकलीन फर्नांडीज, यूलिया वंतूर, भतीजा निर्वाण खान और अन्य लोग शामिल हैं। मालूम हो कि लॉकडाउन से पहले सलमान किसी काम के लिए फार्म हाउस पहुंचे थे। वह लौट पाते कि इससे पहले ही देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई। तब से वह वहां पर ही फंसे हुए हैं।

Next Story