Begin typing your search above and press return to search.

सलमान खान ने की गणपति बप्पा की आरती, यूलिया वंतूर भी दिखीं साथ….

सलमान खान ने की गणपति बप्पा की आरती, यूलिया वंतूर भी दिखीं साथ….
X
By NPG News

मुंबई 24 अगस्त 2020. सलमान ने भी परिवार के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट किया। सोमवार को खान परिवार के सदस्य एकजुट हुए और गणेश विसर्जन किया। सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा के साथ दिखीं। उनके दोनों बच्चे भी साथ मौजूद थे। सलमान, गणपति विसर्जन के स्थल पर पहुंचे और अपने भांजे राहिल को गोद में ले लिया। उन्होंने भांजे को गोद में लेकर गणपति बप्पा की आरती की।

आरती में सलमान खान के अलावा यूलिया वंतूर भी शामिल दिखीं। इसके अलावा सोहेल खान, सलमान की बहन अलवीरा, उनकी मां सलमा, अतुल अग्निहोत्री, वलूशा डिसूजा, हेलेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। सभी लोगों ने एक- एक करके आरती की।

कोरोना काल को देखते हुए सभी ने मास्क पहन रखा था। बता दें कि सलमान के घर गणेश चतुर्थी से लेकर ईद, दिवाली सहित सभी त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। सेलिब्रेशन के वक्त सलमान के घर मेहमानों के आने जाने का सिलसिला जारी रहता है। याद दिला दें कि एक दिन पहले ही अर्पिता, गणेश की मूर्ति लेकर भाई सोहेल खान के घर पहुंची थीं। उनके साथ उनकी बहन अलवीरा और मां सलमा भी थीं।

Next Story