15 तक नहीं हुआ शिक्षकों को वेतन भुगतान तो रुकेगा अधिकारियों का वेतन…… बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया बीईओ और प्राचार्य के नाम आदेश….. हर हाल में 15 दिसंबर तक वेतन भुगतान के लिए निर्देश

रायपुर 10 दिसंबर 2020। 1 नवंबर 2020 को संविलियन होने वाले शिक्षकों को कई जगहों पर अभी तक वेतन भुगतान नहीं हो पाया है जिसे लेकर शिक्षाकर्मियों के संगठन संविलियन अधिकार मंच ने मोर्चा खोला हुआ है और लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक मामले की जानकारी दी गई है । सबसे पहले संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हर हाल में वेतन भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद संयुक्त संचालक ने भी वेतन भुगतान की लिखित जानकारी मांगी थी अब जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने भी सख्त रुख अपनाते हुए 15 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है और जिले के अंतर्गत आने वाले मस्तूरी जिला कोटा और तखतपुर के सभी बीईओ और प्राचार्य को पत्र जारी करते हुए 15 दिसंबर तक हर हाल में वेतन भुगतान करने के लिए निर्देश दिए हैं साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि समय पर वेतन भुगतान नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में इन अधिकारियों का भी वेतन भुगतान रोक दिया जाएगा इसके बाद शिक्षकों को उम्मीद है कि अब समय पर वेतन भुगतान हो जाएगा ।
जल्द वेतन भुगतान की है उम्मीद – विवेक दुबे
1 नवंबर 2020 को संविलियन होने वाले शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान में लेटलतीफी हुई है जिसे लेकर हमने ज्ञापन सौंपा था , संचालक कार्यालय के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हर हाल में 15 दिसंबर तक वेतन भुगतान के निर्देश दिए गए हैं हमें उम्मीद है कि इस निर्धारित समय में वेतन भुगतान हो जाएगा , आखरी शिक्षक साथी को वेतन भुगतान तक हमारा निरंतर प्रयास जारी रहेगा ।

