Begin typing your search above and press return to search.

साक्षी का खुलासा: धोनी से लंबे बालों में मिली होती तो शादी नहीं की होती…

साक्षी का खुलासा: धोनी से लंबे बालों में मिली होती तो शादी नहीं की होती…
X
By NPG News

नईदिल्ली 1 जून 2020. अपनी विकेटकीपिंग और बेखौफ बल्लेबाजी के साथ ही धोनी अपने लंबे स्टाइलिश बालों के लिए भी जाने जाते थे। युवाओं के बीच वह रोल मॉड्ल बन गए थे, लेकिन धोनी की पत्नी साक्षी को उनके लंबे बाल पसंद नहीं थे।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी एक बार उनके बालों की तारीफ करते हुए कहा था कि इन्हें कभी मत कटवाना। हालांकि बाद में धोनी ने छोटे बाल रखना शुरू कर दिया। हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी ने खुलासा किया कि लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले धोनी के गोल्डन हेयर उन्हें कभी पसंद नहीं थे।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्रजेंटर रुपा रमानी के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन में बातचीत के दौरान साक्षी ने धोनी के उन लंबे बालों को डिसास्टर बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बाल बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम पर सूट करते हैं।

साक्षी ने कहा, ”उन्हें धोनी के छोटे बाल ही पसंद है।” उन्होंने कहा, ”सौभाग्य से मैंने उन्हें लंबे बालों में नहीं देखा। यदि मैंने उन्हें लंबे ऑरेंज बालो में देखा होता तो मैं उनकी तरफ कभी नहीं देखती। बालों में कुछ एस्थेटिक सौंदर्य होना चाहिए। उनके लंबे बाल डिसास्टर थे।”

जब उनसे धोनी के सबसे खराब हेयरस्टाइल के बाबत पूछा गया तो साक्षी ने कहा, ”मुझे उनके सबसे लंबे बाल ही सबसे खराब लगते थे। शुक्र है कि मुझे धोनी उस समय मिले जब उनके बाल छोटे थे।”

Next Story