
मुंबई 12 अगस्त 2021. सहदेव दिर्दो की आवाज में गाया हुआ ‘बचपन का प्यार’ गाना हर किसी के जुबान पर है. अब तक इस गाने के कई वर्जन बन चुके है. अब सिंगर बादशाह ने सहदेव के साथ मिलकर ‘बचपन का प्यार’ सॉन्ग लॉन्च किया है, जो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. सॉन्ग को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने मिलकर गाया है. इसके बोल बादशाह ने ही लिखा हैं. गाने पर अबतक 14,933,110 व्यूज आ चुके है और इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है. आप भी सुनिए ये जबरदस्त गाना.
बीते महीने से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव का वीडियो ऐसा वायरल हुआ के इसके ‘इन्फेक्शन’ से कोई बच नहीं सका। इंडिया नहीं विदेशों में भी इस गाने ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। इंग्लैंड में मौजूद अनुष्का शर्मा ने भी इस पर मीम शेयर किया था। बादशाह भी गाना गाने वाले बच्चे से इम्प्रेस हो गए और उन्होंने सहदेव को अपने पास बुलाया। अब उन्होंने इस गाने का अपना वर्जन तैयार किया है, जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।
बादशाह ने वीडियो शेयर करके लिखा है, बचपन का प्यार पूरा गाना आउट, देखकर बताइए कैसा लगा। वीडियो में सहदेव एकदम रैपर स्टाइल में दिख रहे हैं। उन्होंने कमाल का डांस किया है साथ ही जबरदस्त एक्सप्रेशंस दिए हैं। सहदेव का ये वीडियो 2 साल पहले उनके स्कूल से वायरल हुआ था तो बैकग्राउंड में वर्णमाला भी दिख रही है। गाने में बादशाह और उनकी टीम ने फन एलिमेंट ऐड किया है। वीडियो में सहदेव बेहद कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं। गाने के साथ में इंट्रेस्टिंग स्टोरी भी है।
