Begin typing your search above and press return to search.

धनु राशि के जातकों को करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना, आज इन तीन राशि वालों की झोली में आएगा अपार धन, जानिए बाकियों का हाल…

धनु राशि के जातकों को करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना, आज इन तीन राशि वालों की झोली में आएगा अपार धन, जानिए बाकियों का हाल…
X
By NPG News
रायपुर 3 फरवरी 2021. जानिए आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, क्या करें और क्या न करें….
मेष
राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेगें। माता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।
वृषभ
फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा।

मिथुन
आप आज अपने मन को इधर उधर ना भटकने दे यदि ऐसा हुआ, तो आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में धन की बढ़ोतरी होगी। उसके लिए आज अनूकुल समय है। आज आपके मान सम्मान में तरक्की होती हुई नजर आ रही है। आपके कामकाज में कुछ कलात्मकता रहेगी, जिसमें आपको अपने उच्चाधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आपको पूरा फोकस अपने काम पर लगाना होगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला नजर आ रहा है। आज हानि और लाभ का विश्लेषण करने के बाद जोखिम का कार्य पूरा करने का प्रयत्न करेंगे, जिससे लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बनती दिख रही है। यदि आपकी कोई पुरानी समस्याएं चल रही हैं, तो आज आप उनका हल निकालने में भी कामयाब रहेंगे। आप की महत्वकांक्षी आएं बढेगी। आज किसी नए उत्पाद के उत्पादन के लिए भी अनुकूल समय है। आज धन की स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है।

सिंह
आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी , जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आज संतान सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या
आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेगा। कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

तुला
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा| दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आपके कुछ नये लोग मिलेगे। करियर में तरक्की सुनिश्चित होगी। आप किसी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी| जीवनसाथी के साथ रिश्तें में मधुर बनेंगी, आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चे पिता के साथ समय बितायेंगे और अपनी परेशानी शेयर करेंगे।

वृश्चिक
आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा आपको कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। समाजिक कार्यों में योगदान देने से मान सम्मान में बढोतरी होगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

धनु
आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आयेंगी। आप अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श करेंगे| नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा। जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी। आपका काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। घर पर अचानक से कोई मेहमान आयेगा| सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा।

मकर
आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक होगा| किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। मित्र के सहयोग से पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ बाहर लंच पर जाने का मन बनायेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा| आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेहत अच्छी होगी।

कुंभ
आज आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा| इससे आपको लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए| किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक होगी, समस्याओं का हल निकलेगा| परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे।शाम को घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा ,बच्चो को गिफ्ट मिलेंगे।

मीन
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से भविष्य में आपको बड़े फायदे होंगे। करोबार में बरकत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे, इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे।

Next Story