मशहूर न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे, कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में थे भर्ती

मशहूर न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे, कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में थे भर्ती
X

नई दिल्ली,30 अप्रैल 2021। ख्यातिलब्ध न्यूज़ एंकर और आजतक के दंगल कार्यक्रम के संचालक रोहित सरदाना कुछ देर पहले कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए।
उनके देहावसान की जानकारी सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर कर दी। रोहित के निधन से मीडिया जगत में गहरा शोक छा गया है। रोहित सरदाना के तेज तर्रार और बेहद हाज़िर जवाब अंदाज ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर रखा था।

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।

Tags

Next Story