Begin typing your search above and press return to search.

रोहित शर्मा ने चहल-धनश्री को दी शादी की बधाई….

रोहित शर्मा ने चहल-धनश्री को दी शादी की बधाई….
X
By NPG News

नईदिल्ली 23 दिसंबर 2020. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को शादी की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में युजवेंद्र चहल को ट्रोल भी किया। युजी और धनश्री ने 22 दिसंबर को शादी की। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की। रोहित इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में आइसोलेशन में हैं। रोहित सिडनी में दो कमरों के फ्लैट में आइसोलेट हैं और 30 दिसंबर से टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। इसी साल अगस्त युजवेंद्र और धनश्री ने सगाई की थी।

धनश्री कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेल रहे थे और इस दौरान दुबई में धनश्री भी पहुंची थीं। रोहित ने दोनों को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘बधाई भाई! आप दोनों को शुभकामनाएं। अपनी गुगली विरोधी टीम के लिए बचा कर रखना, धनश्री के लिए नहीं।’

चहल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लिमिटेड ओवर सीरीज में टीम का हिस्सा थे और टी20 इंटरनैशनल सीरीज के बाद स्वदेश लौट आए थे। भारत को वनडे इंटरनैशनल सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि टी20 इंटरनैशनल सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की थी।

Next Story