Begin typing your search above and press return to search.

रोहन जेटली बने DDCA अध्यक्ष, संभालेंगे दिल्ली क्रिकेट की जिम्मेदारी…

रोहन जेटली बने DDCA अध्यक्ष, संभालेंगे दिल्ली क्रिकेट की जिम्मेदारी…
X
By NPG News

नईदिल्ली 17 अक्टूबर 2020. दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली शनिवार को निर्विरोध दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह अब इस पद पर 30 जून 2021 तक बने रहेंगे। बाकी पदाधिकारियों (कोषाध्यक्ष और निदेशक) के लिए चुनाव पांच, छह और आठ नवंबर को होंगे और परिणाम नौ नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि रोहन जेटली ने सात अक्तूबर को दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। हालांकि उनका अध्यक्ष बनना पहले से ही तय माना जा रहा था। रोहन के पिता अरुण जेटली खुद 14 वर्षों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे।
रजत शर्मा के इस्तीफा देने के बाद रोहन ने इस पद के लिए दावेदारी पेश की। उनके साथ बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी शशि खन्ना ने कोषाध्यक्ष और मंजीत सिंह ने डायरेक्टर पद पर नामांकन भरा।

Next Story