Begin typing your search above and press return to search.

रोड सेफ्टी क्रिकेट : युवराज-सचिन के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने 204 रन बनाये…. युवराज ने एक ही ओवर में जड़े 4 छक्के…. दक्षिण अफ्रीका के हर गेंदबाज को बल्लेबाजों ने धोया..

रोड सेफ्टी क्रिकेट : युवराज-सचिन के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने 204 रन बनाये…. युवराज ने एक ही ओवर में जड़े 4 छक्के…. दक्षिण अफ्रीका के हर गेंदबाज को बल्लेबाजों ने धोया..
X
By NPG News

रायपुर 13 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ के वीरनारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। अपने लीग मुकाबले के आखिरी मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला हो रहा है। टॉस प्रोटिज ( दक्षिण अफ्रीका) ने जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की तरफ से सचिन, बद्रीनाथ, युवराज, युसूफ, मनप्रीत सभी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

मैच में सहवाग का बल्ला नहीं चला। वीरू सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गये, लेकिन मास्टर ब्लास्टर ने किसी को निराश नहीं किया। सचिन ने 37 गेंद शानदार 60 रन बनाये। अपनी पारी में में सचिन ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका बद्रीनाथ ने भरपूर साथ दिया। सचिन ने 60 रन बनाये, जबकि बद्रीनाथ 42 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गये।

सचिन और बद्री के आउट होते ही युवी ने मोर्चा थाम किया। आज युवी तो बेहद तूफानी मूड में थे, उन्होंने एक ही ओवर में 4 छक्के मारे। युवराज ने 22 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली, अपनी पारी में युवी ने 6 छक्के और 2 चौके मारे। वहीं यूसूफ पठान ने 10 गेंद पर 23 और मनप्रीत गोनी ने 9 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफीका की तरफ से मोनडे ने 2 विकेट लिये, जबकि कुलजर ने 1 विकेट लिये।

Next Story