Begin typing your search above and press return to search.

सुशांत की मौत के बाद रिया ने शुरू किया ये काम, आप भी हो जाएंगे खुश

सुशांत की मौत के बाद रिया ने शुरू किया ये काम, आप भी हो जाएंगे खुश
X
By NPG News

मुंबई 14 जून 2020. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज पूरा एक महीना हो गया है लेकिन आ​ज भी कोई उनके जाने की बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है। सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में सुसाइड कर लिया था। एक्टर के निधन के बाद से ही लगातार मुंबई पुलिस जांच कर रही है। अबतक करीब 35 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में हैं। एक महीने तक रिया ने सोशल प्लेटफॉर्म पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की। वहीं अब रिया ने अपनी व्हाट्सएप डीपी बदलकर अपने फैंस को यह जरूर जाहिर कर दिया है कि वह अब भी सुशांत को काफी मिस कर रही हैं। बता दें पुलिस की पूछताछ में रिया ने बताया था कि सुशांत का अवसाद पर लगाम लगाने के लिए इलाज तो चल रहा था लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाई लेना बंद कर दिया था।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सएप डीपी (डिसप्ले पिक्चर) बदल ली है। उन्होंने अपने इस डीपी में सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोटो में रिया और सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फोटो देखकर साथ बिताए उनके अच्छे समय को समझा जा सकता है। सुशांत के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में हैं। एक महीने तक रिया ने सोशल प्लेटफॉर्म पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। अब उनकी और सुशांत की यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है।

रिया ने बताया था, वह सुशांत से वर्ष 2012 में मिली थीं जब वह यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में काम कर रही थीं, वहीं सुशांत भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया है कि वह दोनों अक्सर पार्टीज में मिलते थे और जल्दी ही दोस्त बन गए थे। और कुछ समय बाद एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे।

रिया ने बताया था कि उन्हें उस दिन के बाद सुशांत की खबर सीधे 14 जून को मिली जब उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया, ‘हालांकि, उससे पिछली रात को सुशांत ने मुझे देर रात फोन किया था लेकिन उस वक्त मैं सोई हुई थी इसलिए मुझसे वह कॉल मिस हो गई।

Next Story