Begin typing your search above and press return to search.

रिया चक्रवर्ती नजर आईं मुंबई एयरपोर्ट में, सोशल मीडिया ने सुनाई खरी खोटी देखें पूरा वीडियो………

रिया चक्रवर्ती नजर आईं मुंबई एयरपोर्ट में, सोशल मीडिया ने सुनाई खरी खोटी देखें पूरा वीडियो………
X
By NPG News

मुंबई 17 अप्रैल 2021। बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती न तो सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहती हैं और न ही पैपराजी के कैमरों में अधिक कैद होती हैं। ऐसे में जब भी रिया कैमरे में कैद होती हैं तो उनके फोटोज वीडियोज वायरल हो जाते हैं। ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट पर रिया नजर आईं।रिया चक्रवर्ती मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं तो उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। विरल भियानी ने भी रिया का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जहां रिया एयरपोर्ट में एंट्री लेती दिख रही हैं। वहीं रिया ने कोविड निर्देशों का पालन करते हुए मास्क और फेस शील्ड का भी इस्तेमाल किया है।


विरल के वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया को लगातार पैपराजी फॉलो करते हैं लेकिन रिया लगातार आगे बढ़ती जाती हैं। वहीं जब वो एयरपोर्ट की एंट्रेंस पर पहुंचती हैं तो कैमरे की ओर देखकर कहती हैं- यहां तो रुकना ही था। वीडियो में रिया देसी अवतार में नजर आ रही हैं।गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती का भी नाम रहा है। ऐसे में आज भी सुशांत के फैन्स रिया को पसंद नहीं करते हैं। विरल के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिया को खूब खरी खोटी सुनाई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिया को काफी ट्रोल किया है। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स रिया के पक्ष में भी कमेंट करते दिखे। बात रिया चक्रवर्ती के प्रोजेक्ट्स की करें तो वो जल्दी ही फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है।

Next Story