Begin typing your search above and press return to search.

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट, सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया थी खुश!.. लिखा-…. आपने फिर मुझे आजाद किया है, भट्ट ने कहा- पीछे मुड़कर मत देखना

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट, सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया थी खुश!.. लिखा-…. आपने फिर मुझे आजाद किया है,  भट्ट ने कहा- पीछे मुड़कर मत देखना
X
By NPG News

मुंबई 21 अगस्त 2020. सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और फिल्ममेकर महेश भट्ट की एक वॉट्सऐप चैट मीडिया में वायरल हो रही है। चैट सुशांत की मौत से 6 दिन पहले यानी 8 जून की रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच की है। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। इस चैट से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद रिया ने खुद सुशांत से रिश्ता खत्म कर दिया था। साथ ही रिया के पिता भी इस रिश्ते के खिलाफ थे।

सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद रिया ने व्हाट्सअप पर महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने लिखा था- ‘आएशा आगे बढ़ गई है सर.. भारी दिल और राहत की भावना के साथ।’ इसके बाद रिया ने लिखा- ‘हमारी आखिरी बातचीत जगा देने वाली थी। आप मेरे एंजल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं।’ बता दें कि फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती के किरदार नाम आएशा था, इसके निर्माता महेश भट्ट थे।

रिया चक्रवर्ती : भारी दिल और राहत की भावना के साथ आयशा आगे बढ़ गई है सर…हमारा आखिरी कॉल जगाने वाला कॉल था। आप मेरे एंजल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।
महेश भट्ट: पीछे मुड़कर मत देखना। इसे संभव बनाओ, जो कि जरूरी है। आपके पिता को मेरा प्यार। उन्हें बहुत खुशी होगी।

भट्ट ने आगे कहा, ‘तुम मेरे बच्चे हो। मुझे हल्का महसूस हो रहा है।’ रिया ने तब जवाब दिया, ‘कोई शब्द नहीं हैं। सबसे अच्छी भावनाएं मुझे महसूस होती हैं, जो मैं आपके लिए महसूस करती हूं।’ फिर भट्ट ने मैसेज किया, ‘बहादुर होने के लिए धन्यवाद।’

एक मैसेज में रिया ने महेश को लिखा है- ‘आपने फिर मुझे आजाद किया है, आप मेरी जिंदगी में भगवान की तरह हैं।’ इसके बाद महेश भट्ट ने रिया को हैप्पी बर्थडे लिखा है, शायद इसे वो रिया का नया जन्म मान रहे हैं। इसके जवाब में रिया ने लिखा है कि वो महेश भट्ट से बहुत प्यार करती हैं।

आखिरी में महेश भट्ट ने रिया की तारीफ करते हुए लिखा है कि ‘तुमने जो किया है उसके बड़ी हिम्मत चाहिए। पीछे मत देखना।’ रिया और महेश भट्ट के बीच हुई इस बातचीत को देखकर ऐसा लगता है कि शायद कि रिया, सुशांत का घर छोड़कर हल्का महसूस कर रही थीं और उनके इस फैसले पर खुश भी थीं।

Next Story