
मुम्बई 17 जुलाई 2020। मशहूर कश्मीरी मॉडल जुनैद रणवीर के हमशक्ल के कारण चर्च में आए Junaid Shah की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। शाह मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले थे और श्रीनगर स्थित अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। कश्मीरी पत्रकार यूसुफ जमील ने ट्वीट पर यह जानकारी दी। जमील और शाह करीबी थे। जुनैद न केवल अपने बूढ़े माता-पिता बल्कि पूरे कश्मीर के लिए उम्मीद की किरण थे। ऊपरवाला उनकी आत्मा को शांति दे। बता दें, जुनैद शाह रणबीर कपूर की स्टाइल कॉपी करते थे।
यूसुफ जुनैद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि जुनैद शाह इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘देर रात हमारे पड़ोसी निसार अहमद शाह का बेटा जुनैद शाह कार्डिएक अरेस्ट के चलते दुनिया छोड़कर चला गया। लोग उन्हें बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का हमशक्ल बताते थे।’
बता दें कि जुनैद शाह, रणबीर कपूर के हमशक्ल के रूप में काफी मशहूर थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके चहाने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा थी। जुनैद शाह भी रणबीर कपूर के स्टाइल और पहनावे को फॉलो करते थे। फैंस के अलावा खुद रणबीर कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी जुनैद शाह की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी।
