Begin typing your search above and press return to search.

एक्ट्रेस की मौत मामले में खुलासा : पति को नहीं पसंद था एक्ट्रेस का किसी हीरो के साथ किसिंग और अंतरंग सीन शूट करना ….. आत्महत्या के दिन हुई थी जबरदस्त लड़ाई… पति ने खोला अभिनेत्री की मौत का राज

एक्ट्रेस की मौत मामले में खुलासा : पति को नहीं पसंद था एक्ट्रेस का किसी हीरो के साथ किसिंग और अंतरंग सीन शूट करना ….. आत्महत्या के दिन हुई थी जबरदस्त लड़ाई… पति ने खोला अभिनेत्री की मौत का राज
X
By NPG News

चेन्नई 18 दिसंबर 2020। एक्ट्रेस की मौत मामले में बेहद ही चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। एक्ट्रेस का फिल्मों में रोमांटिक, किसिंग और हीरो के साथ अंतरंग वाले सीन करना पसंद नहीं था, जिसकी वजह से पति से लगातार उसके झगड़े होते थे। तमिल की स्टार एक्ट्रेस चित्रा की खुदकुशी मामले में पति हेमनाथ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हेमनाथ पर एक्ट्रेस चित्रा को प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

चित्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि चित्रा की मौत फंदे में लटकने की वजह से हुई… यानी उसने खुदकुशी की. चित्रा के गले और चेहरे पर नाखुनों के कुछ निशान थे, जो मामले को उलझा रहे थे. लेकिन डॉक्टरों ने ये पहेली भी सुलझा दी. डॉक्टरों ने ये साफ कर दिया कि चित्रा के गले और गाल पर बने नाखुनों के निशान खुद उसी के हैं. जो शायद खुदकुशी के वक्त दम घुटने की वजह से फंदे को पकड़ने की कोशिश में बन गए होंगे.

तफ्तीश में पता चला कि हेमनाथ अपनी पत्नी चित्रा के कुछ सीरियल्स में दिए गए इंटीमेट रोमांटिक सीन्स से कुछ ज्यादा ही परेशान था. दोनों के बीच पहले भी इस मुद्दे पर लड़ाई हुई थी. और वारदात के रोज भी हुई. हेमनाथ को शक था कि उसके रोकने और मना करने के बावजूद चित्रा इस तरह के एसाइनमेंट्स लेने से बाज नहीं आ रही है. और उस रात शूटिंग से लौटते वक्त भी दोनों के बीच इसी मसले पर कहासुनी हुई थी.

होटल में पहुंचने के बाद भी दोनों इसी बात पर लड़ते रहे. पुलिस सूत्रों की मानें तो आखिरकार इसी लड़ाई के बाद हेमनाथ चित्रा के कमरे से कुछ देर के लिए बाहर चला गया. लेकिन जब वो दोबारा कमरे में लौटा, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार दरवाजा खटखटाने और कॉलिंग बेल बजाने के बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आई. चूंकि हेमनाथ और चित्रा में पहले ही कहासुनी हो चुकी थी, तो अनहोनी की आशंका से घबराए हेमनाथ ने फौरन होटल के कर्मचारियों को बुलाया और डुप्लीकेट चाबी से चित्रा के कमरे का दरवाजा खोला गया और सामने चित्रा की लाश लटक रही थी.किसी करिश्मे की उम्मीद से हेमनाथ ने होटल वालों के साथ मिलकर ही चित्रा को उतारा और अस्पताल लेकर गए. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

Next Story