Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना मामले में एक और FIR: विदेश से लौटकर घुमा रहा था सायकल, राजधानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लगाया होश ठिकाने…लंदन से लौटकर प्रशासन के निर्देशों का कर रहा था उल्लंघन

कोरोना मामले में एक और FIR: विदेश से लौटकर घुमा रहा था सायकल, राजधानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लगाया होश ठिकाने…लंदन से लौटकर प्रशासन के निर्देशों का कर रहा था उल्लंघन
X
By NPG News

रायपुर 26 मार्च 2020। विदेश से लौटे एक युवक को प्रशासन के निर्देशों का पालन न करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक वालफोर्ड सिटी निवासी 13 मार्च को लंदन से लौटा था। युवक को पुलिस के द्वारा 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने के लिये कहा गया था।

आरोपी लगातार शासन और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना कर काॅलोनी में घूम रहा था और कई लोगों के टच में था। आसपास के लोगों और गार्ड के द्वारा मना करने पर भी वो बातों को अनदेखा कर लापरवाही से आज सुबह सायकल में घूमते हुए पाया गया, जिसकी शिकायत पुरानी बस्ती पुलिस को दी गयी। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासन के निर्देशों की अवहेलना का मामला दर्ज कर धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किया है।

बता दें इसके पहले भी राजधानी के कोतवाली थाने में कोरोना पीड़िता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपिया को विदेश से आने के बाद बीमारी छुपाने और प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करना पाया था, जिसके बाद पीड़िता के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया।

Next Story