Begin typing your search above and press return to search.

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के सदस्यों की संख्या 1 लाख के पार……..छत्तीसगढ़ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी…..

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के सदस्यों की संख्या 1 लाख के पार……..छत्तीसगढ़ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी…..
X
By NPG News

रायपुर 24 फरवरी 2021। पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में अपनी महती भूमिका निभाने वाले संघ , पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा को पूरे देश मे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. सोशल एप्प कुटुंब में अब तक 1 लाख से अधिक सदस्यों ने अपना पंजीयन कराया है. सोशल मंच में मिल रहे समर्थन के बाद राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा में नए ऊर्जा का संचार हुआ है

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी रावत ने बताया कि NOPRUF के सदस्यों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं जल्द ही यह संख्या 10 लाख के पार चले जाएगी, साथ ही उन्होंने बताया की हमारी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन को बहाल करना है। जिसके लिए भविष्य में रणनीति बनाकर लड़ाई लड़ेंगे।
NOPRUF के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे ने बताया कि छत्तीगसढ़ में संयुक्त मोर्चा को अच्छा समर्थन मिल रहा है. कुटम्ब एप के माध्यम से बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी जुड़ रहे है। इससे मोर्चा की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मुखरता से रखे।
प्रदेश के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने नोप्रुफ का समर्थन किया है, जल्द ही प्रदेश में एक बड़े कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक लैलुन भारद्वाज आईटी प्रमुख राजेश शर्मा, बसंत चतुर्वेदी ने एक लाख सदस्यों का लक्ष्य कम समय मे प्राप्त किये जाने पर धन्यवाद प्रेषित किया
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विगत दिनों हैदराबाद, असम के गोवाहाटी, सिक्किम, एवं उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा आयोजन किया गया था जिसमे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे एवं जिला संयोजक विष्णु शर्मा ने किया था।

Next Story