Begin typing your search above and press return to search.

संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को मिलेगा रोजगार, सरकार खोलेगी 1000 खेलो इंडिया केंद्र ….

संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को मिलेगा रोजगार, सरकार खोलेगी 1000 खेलो इंडिया केंद्र ….
X
By NPG News

नईदिल्ली 11 दिसंबर 2020. खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि सरकार संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए देश में 1000 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगी।

रिजिजू ने फिक्की के 10वें वैश्विक खेल सम्मेलन टर्फ 2020 के दौरान कहा, ‘हम देश भर में 1000 खेलो इंडिया लघु केंद्रों को भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार हासिल करने या देश में खेल संस्कृति के विकास में मदद मिलेगी।’
उन्होंने कहा, ‘जब खिलाड़ी परेशानी में होता है तो इससे भावी पीढ़ियां हतोत्साहित होती हैं। सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि खिलाड़ियों और लाभार्थी के पास बिना किसी रुकावट के सरकार से मिलने वाली पुरस्कार राशि, वित्तीय सहयोग पहुंचे।’
रिजिजू ने इस अवसर पर कारपोरेट घरानों से देश में खेल प्रेमी समाज के निर्माण में मदद करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा, ‘सरकारी समर्थन की कोई कमी नहीं है लेकिन हमारा देश ऐसा नहीं है जिसे खेलों के लिए जाना जाता हो। सरकारी प्रयास कभी पर्याप्त नहीं होते। लोगों के प्रयास, लोगों की भागीदारी से खेलों में सफलता मिलेगी।’

इस समारोह में ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति के सीईओ मैट कैरोल और फिक्की अध्यक्ष डा. संगीता रेड्डी आदि ने भी भाग लिया।

Next Story