Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री का इस्तीफा.-ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद राजनीति हुई गरम… आलाकमान के निर्देश के बाद दिया इस्तीफा… बोले- मैंने इस्तीफा का फैसला लिया है, आज ही राज्यपाल से करूंगा मुलाकात

मुख्यमंत्री का इस्तीफा.-ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद राजनीति हुई गरम… आलाकमान के निर्देश के बाद दिया इस्तीफा… बोले- मैंने इस्तीफा का फैसला लिया है, आज ही राज्यपाल से करूंगा मुलाकात
X
By NPG News

बैंग्लोर 26 जुलाई 2021। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने पद से हटाए जाने की अटकलों को एक तरह से विराम देते हुए कहा है कि वो अपने पद से आज इस्तीफा दे देंगे. सीएम सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में रो पड़े और अश्रुपूर्ण भावना के साथ कहा कि आज वो लंच के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद अचानक से प्रदेश की राजनीति फिर से गरम हो गयी है। ये इस्तीफा तब हुआ है, जब आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब बीजेपी राज्य की कमान किसे सौंपती है.उन्होंने कहा, ‘मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैं दोपहर को राज्यपाल से मुलाकात करूंगा.’

खास बात ये है कि आज येदियुरप्पा सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे हो गए हैं. सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर येदियुरप्पा आलाकमान के आगे झुक गए. अब कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा आज शाम तक इसपर फैसला हो जाएगा.

अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस. येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है. हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए. येदियुरप्पा ने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं.

बता दें कि कर्नाटक की सियासत को लेकर लंबे वक्त से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हाल ही में बीएस. येदियुरप्पा ने नई दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. तभी ये बात कही जा रही थी कि अब येदियुरप्पा अपना पद छोड़ सकते हैं.

जब से बीएस. येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलें तेज़ हुई थी, तभी से लिंगायत समुदाय के लोगों का बीएस. येदियुरप्पा से मिलना जारी था. ऐसे में इन मुलाकातों को केंद्रीय नेतृत्व को दिए जा रहे एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा था. हालांकि, बाद में बीएस. येदियुरप्पा ने साफ किया था कि अगर केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा तो वह इस्तीफा दे देंगे.

Next Story